ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नहीं हुआ लाइव वेबकास्टिंग, खबर चलाने के बाद पत्रकार को मिल रही है धमकी…

गुड्डू कुमार सिंह आरा : हर रोज अपने नए नए कारनामे को लेकर चर्चा में रहने वाला भोजपुर जिले का जिला जनसंपर्क कार्यालय एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा का कारण कुछ और नहीं बल्कि जिला प्रशासन और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए गए जग हंसाई को लेकर है। पूरा मामला स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रमना मैदान से कोविड-19 के मौके पर आम लोगों के लिए लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी लोगों को सीधा प्रसारण दिखाने के लिए जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सीधा प्रसारण करने के लिए अपने किसी चहेते को दिया गया था। सारे तामझाम के साथ आरा रमना मैदान में लाइव के लिए कैमरे लगाए गए थे। लेकिन ऐन वक्त पर सभी कैमरे फेल हो गए, और लाइव वेबकास्टिंग नहीं हो सकी। बाद में खानापूर्ति के लिए मोबाइल के माध्यम से जिला प्रशासन के फेसबुक पर लाइव करके औपचारिकता को पूरा कर दिया गया। इस बाबत पूछने पर सूचना जनसंपर्क कार्यालय का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वही कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रमना मैदान में जाने के लिए कार्यालय के द्वारा कुछ खास पत्रकारों को ही पास निर्गत किया गया था। जिसको लेकर कल जिले के कई पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया था। वही खबर चलाई जाने के बाद पत्रकार को धमकी देने के साथ-साथ जेल भेजने एवं कोर्ट में घसीट ने की बात कही जा रही है। बात चाहे जो भी हो अपनी कमी को छुपाने के लिए अब जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा नया-नया हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ताकि अपनी और जिला प्रशासन की नाकामियों को छुपाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!