अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य रविन्द्र कुमार तांती के निधन पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया..

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, 14 अगस्त 2020 को बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य माननीय रविन्द्र कुमार तांती के निधन पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया।माननीय तांती जी 1996 एवं 1998 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने थे।वे कोरोना संक्रमित होकर पटना एम्स में भर्ती थे जहाँ इलाज के दौरान आज उन्होंने अन्तिम सांस ली।उनकी मृत्यु पर माननीय कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने आगे कहा कि वे एक सफल और विलक्षण प्रतिभा के राजनेता थे।समाज के निचले तबके के लिए अंत तक वे कार्य करते रहे।उन्होनें लगातार बिहार के तांती- बुनकर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया।उनका सरल स्वभाव ही उनकी पहचान थी।उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button