प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : बिहार और उत्तर प्रदेश के सम्बन्ध भूमिपूजन में दिखी..

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, बिहार और उत्तर प्रदेश का अद्भुत संयोग सदियों से चला आ रहा है।यह संयोग 05 अगस्त को अयोध्या में ऐतिहासिक भूमिपूजन में साक्षी बना।सूत्रों के अनुसार, देश के ऐतिहासिक भूमिपूजन में बिहार के मिथिलांचल स्थित बेगूसराय के बेटे डीआईंजी दीपक कुमार अयोध्या की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे थे, तो वहीं मधुबनी के बेटे जिलाधिकारी अनुझ झा प्रशासनिक व्यवस्था का भार संभाले हुए थे।सूत्रों ने यह भी बताया कि इतना ही नहीं भारत के प्रधानमंत्री के सामने मुख्य पंडित की भूमिका भी बेगुसराय के बेटे वेदाचार्य पंडित एवं गंगाधर पाठक निभा रहे थे।साथ ही भूमिपूजन का ईंट गया (बिहार) से लाया गया था और रामलला का वस्त्र भागलपुर (बिहार) से बनकर गया था।सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि भजन गायिका भी मधुबनी (बिहार) की बेटी मैथिली ठाकुर ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!