ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

आगामी दस अगस्त से डीलर एसोसिएसन जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ।….

गुड्डू कुमार सिंह अगिआंव। प्रखंड क्षेत्र के अगिआंव में फेयर प्राइवेट डीलर एसोसिएसन ने एक बैठक आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता जनबीतरण प्रणाली के दुकानदार युगल सिंह  ने किया । सभा को संबोधित करते हुए बैठक में क्षेत्र के सभी सदस्यों ने  फेयर प्राइवेट डीलर एसोसिएसन के बैनर तले आठ सूत्री मांग को लेकर आगामी दस अगस्त से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए पॉस मशीन में सुधार करने की जरूरत है। राशन का आवंटन पॉस मशीन पर त्रुटिपूर्ण दर्शाया जा रहा है जिसका स्थानीय स्तर पर किसी पदाधिकारी द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है।पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर वितरण करने से बिक्रेता डरे हुए है और इसके साथ उपभोक्ता को भी परेशानी हो रही है। ऐसी परिस्थिति में प्रांतीय कमिटी के आह्वाहन पर  अगिआंव प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने  आगामी 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। मौके पर मौजूद युगल सिंह,चंदन सिंह,रामकुमार सिंह,मनु राम,रामाधार राय,अशोक सिंह,तुलसी साह, उत्तम कुमार,बसंत कुमार ,कृष्णकांत सिंह, जयराम रजक सहित सभी दुकानदार शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!