ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार में अब तक सड़क, बिजली इत्यादि क्षेत्रों में बहुत काम व विकास हुआ है, अब हमें उद्योग की ओर बढ़ना है:-विवेक ठाकुर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में “मन की बात” सुनते

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में सुना।विवेक ठाकुर ने “मन की बात” सुनने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट की सबसे अधिक चोट सहने वाले श्रमिक वर्ग के प्रति जो चिंता जताया है उससे संवेदनशीलता का अद्भुत झलक दिखा।विवेक ठाकुर ने कहा इस कोरोना महामारी ने संकट के साथ बिहार में एक नया अवसर लाया है।बिहार में अबतक सड़क, बिजली इत्यादि क्षेत्रों में बहुत काम व विकास हुआ है।अब हमें उद्योग की ओर बढ़ना है।कोरोना के कारण चीन से बहुत सारे कंपनियां विस्थापित होकर भारत आना चाहती है।नई उद्योग नीति के तहत उन विस्थापित कंपनियों को बिहार सरकार अपने यहाँ निमंत्रित करे।विवेक ठाकुर ने कहा जो श्रमिक भाई-बहन बाहर से बिहार आ रहे हैं, उनकी कार्य कौशल के अनुसार जिलावार सूची तैयार हो।अधिकांशतः मजदूर अपने कार्य कौशल में प्रशिक्षित हैं। बिहार सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करे जिसपे बाहर से आये हुए श्रमिक अपने कार्य कौशलता को बताएं।उदाहरणतः ऑटोमोबिल्स में काम करने वाले, आधुनिक खेती के जानकार, कपड़ा कारखाना व दवा कारखाना इत्यादि कारखानों में काम करने वालों की सूची श्रमिकों के अनुभव व कार्य कौशलता के हिसाब से तैयार हो।इस सूची से एक पैमाना तैयार होगा जिससे हमें मालूम होगा कि हमारे पास किस-किस क्षेत्र के प्रशिक्षित श्रमिक हैं। कौशलक्षमता के अनुसार उसी कंपनियों को बिहार आने का न्योता देंगे।तब बिहार उद्योगिक आकर्षण का केन्द्र बनेगा।विवेक ठाकुर ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में नए बिहार के निर्माण में एनडीए का मुख्य एजेंडा औद्योगिकी करण हो।तभी बिहार बढ़ता बिहार और आत्मनिर्भर भारत का बिहार मुख्य केंद्र बनेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button