अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारूण : टेंगरा गांव में पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में आज सुबह एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका हुआ मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान टेंगरा गांव निवासी भोला चंद्रवंशी के पुत्र दीपक कुमार (30 वर्षीय) के रूप में हुई है।गांव के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह जब पीपल के पेड़ पर दीपक का शव दिखा तो लोगों ने बारूण थाना को सूचना किया।यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।मौके पर पहुंच बारूण थाने ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।इधर दीपक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक दीपक कुमार शादीशुदा था, उसकी पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही है।आपको बताते चलें कि मृतक दीपक कुमार के दो छोटे छोटे पुत्र भी हैं।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।लोगों ने दीपक की हत्या की आशंका जताई है।हालांकि पीपल मे फांसी लगा कर आत्महत्या की तरह शव को पाया गया।मृतक के गर्दन में फांसी की तरह रस्सी से फंदे बनाकर पेड़ मे लटक रहा था।घटनास्थल पर मौजूद बारूण थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने मामले की तहकीकात कर रहें है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।मामले को लेकर पुलिस जांच मे जुट चुकी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button