अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : CM ने अन्य राज्यों में फंसे लोग को जो आना चाहते हैं उसे सात दिनों के भीतर लाने का दिए आदेश..

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉक डाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे वैसे बिहार के लोगों को सात दिनों के भीतर लाने का आदेश दिए है, जो बिहार आना चाहते हैं।इस दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी व्यवस्था करें कि सात दिनों के अंदर अन्य राज्यों से आने वाले बिहार के इच्छुक लोगों को वापस लाया जा सके।उन्होंने इसके लिए रेलवे तथा अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने और सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर लेने का आदेश भी दिया है।CM ने बिहार के अन्य शहरों में फंसे लोगों को वापस भेजने के लिए भी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है।CM ने कहा कि गाइडलाइंस के अनुरूप एसओपी में प्रावधान करते हुए इससे सभी को अवगत कराएं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महामारी कोरोना के प्रभावी नियंत्रण, निगरानी, रोकथाम एवं लोगों को दी जा रही राहत के संबंध में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागों के सभी आलाधिकारियों और सभी DM/SP के साथ समीक्षा बैठक की।वहीं उक्त बैठक में उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी जारी किए।वहीं इस दौरान सीएम ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना जांच की व्यवस्था उपलब्ध हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आवश्यक कार्रवाई करे।दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुये अतिरिक्त वेंटिलेटर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करें।अभी तक बिहार को कम संख्या में जांच किट्स मिल रही हैं, क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है।लेकिन बिहार के बाहर से आ रहे लोगों के कारण बिहार में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है।इसे देखते हुए अधिक संख्या में जांच किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button