ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नई दिल्ली : पीएम मोदी का ऐलान, पूरे भारत में 3 मई तक बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन..

पटना/धर्मेन्द्र सिंह, पीएम मोदी ने आज भी गमछे का साथ ही अपना संबोधन शुरू किया।पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मिलकर कोरोना से जंग लड़ रहा है।इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि लोगों को समस्या हो रही है लेकिन सब लोग देश के अनुशासित सिपाही के तरह कोरोना से लड़ रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने कष्ट सहकर देश को बचा रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को नमन करता हूं।पीएम मोदी ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना संक्रमण को रोकना का प्रयास किया है।पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था तब से भारत ने कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई थी।पीएम मोदी ने कहा का अन्य देशों के मुकाबले भारत संभली हुई हालत में है।

3 मई तक पूरे भारत में लॉकडाउन

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से बहुत लाभ मिला है।पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक नुकसान से कहीं बढ़कर भारत वासियों का जीवन है।पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण को देकते हुए पूरे भारत में 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि की बढ़ाया जाने का फैसला किया गया है।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन आज पूरा हो रहा है।ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया।उन्होंने कहा कि 3 मई तक हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा।इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं।पीएम ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है।स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से धैर्य बनाकर रखेने और नियमों का पालन करने को कहा ताकि कोरोना जैसी महामारी को परास्त किया जा सके।इस दौरान उन्होंने लोगों से सात बातों पर साथ मांगा।

हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे।इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं।

  • पहली बात-अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।
  • दूसरी बात-लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
  • तीसरी बात-अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।
  • चौथी बात-कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें।दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
  • पांचवी बात-जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
  • छठी बात-आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।
  • सातवीं बात-देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर-नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।

पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां हैं, वहां रहें, सुरक्षित रहें।वयं राष्ट्रे जागृयाम”,हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे।

कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के नियम अगर टूटटे हैं और कोरोना का पैर हमारे इलाके में पड़ता है तो सारी अनुमति वापस ले ली जाएगी।इसलिए न खुद लापरवाही करनी है और न दूसरों को लापरवाही करने देनी है।उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे, और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

अभी और कड़े होंगे नियम

प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि आने वाले हफ्ते और कठिन हो सकते हैं।उन्होंने कहा, ‘अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी।20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा।

भारतवासियों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जिस तरह फैल रहा है, उसने विश्वभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है।उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती।सीमित संसाधनों के बीच, भारत जिस मार्ग पर चला है, उस मार्ग की चर्चा आज दुनियाभर में हो रही है।

समस्या देखते ही भारत ने उठाया कदम

सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा जब हमारे यहां कोरोना वायरस के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था।भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया जिससे भारत आज बहुत संभली हुई स्थिति में है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!