अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारूण : क्वारंटाइन कैम्प से शनिवार को नियमानुकूल 14 दिनों के उपरांत 43 लोगो को निकाला गया:-बीडीओ संजय

औरंंगाबाद/मयंक कुमार, प्रखंड क्षेत्र के विभिन पंचायतो में बने क्वारंटाइन कैम्प से शनिवार को नियमानुकूल 14 दिनों के उपरांत 43 लोगो को निकाला गया।ज्ञात हो कि कोरोना वायरस से फैले महामारी से बचाव को लेकर जो व्यक्ति अपने घर से बाहर दूसरे राज्य व देश में कार्य कर रहे थे।लॉक डाउन के दौरान जो वापस घर लौटे थे।उन्हें चिकित्सको के देख रेख में पंचायत में ही बने क्वारंटाइन कैम्प में 14 दिनों तक रखा गया था।जहां उन पर कोरोना से संक्रमण की जांच हुई।सही पाए जाने पर शनिवार को गोठौली पंचायत से 40 और बारूण पंचायत से तीन लोगों के छोड़ा गया। वही क्वारंटाइन कैम्प से निकलने से पूर्व सभी का बीडीओ संजय कुमार के देख रेख में चिकित्सीय जांच हुई।बीडीओ ने बताया कि जो भी लोग बाहर से आये हुए थे, उन्हें क्वारंटाइन किया गया था।जिन्हें शनिवार को कोरोना के कोई लक्षण नही मिलने पर उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान भी उन्हें सावधानी को लेकर बताया गया कि सात दिनों तक किसी के सम्पर्क में नही आना है,कौन कौन से सावधानी इस विकट परिस्तिथि में निपटनी है, उन सभी को जानकारी दी गयी। कैम्प से छूटे हुए लोगो ने कोरोना जैसे बीमारी नही होने पर खुशी जतायी।इस दौरान सेनेटाइजर, मास्क और साबुन सभी के बीच वितरण किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button