पटना : रोग को कभी नहीं छुपाए:-डॉ० धीरज सिन्हा

पटना/रणजीत कुमार सिन्हा, आज हमारे संवाददाता से कोरोना संक्रमण के ऊपर बातचीत करते हुए जदयू पटना जिला के प्रवक्ता डॉ. धीरज सिन्हा ने कहा कि कोरोनावायरस विश्वमारी (2019-20) जिसको कोविड-19 भी कहते हैं यह मध्य चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में शुरू हुई।इस नए वायरस में 70% वही जीनोम अनुक्रम पाए गए जो सार्स कोरोना वायरस में पाए जाते हैं..! धीरे धीरे यह इटली और फिर लगभग पूरे विश्व मे फैल गया..!!
W. H. O. ने 12 जनवरी 2020 को इसे महामारी घोषित किया..!
भारत में पहला केस 30 जनवरी 2020 को दर्ज किया गया।यह चीन से आया।22 मार्च को प्रधानमंत्री जी ने पब्लिक कर्फ्यू लगाया और 24 मार्च को पूर्ण राष्ट्रीय कर्फ्यू..! बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने गरीब एवं उच्च घनत्व वाले बिहार में दूरदर्शिता का परिचय देते हुए एक दिन पहले ही यानी 23 मार्च को ही प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया..! केंद और राज्य सरकार मिलकर अच्छा काम कर रही है पर सच्चाई यही है कि चाहे दुनिया की कोई भी सरकार हो, बिना अनुशासित और अच्छे आचरण वाली जागृत जनता के सहयोग के महामारी जैसी जंग को नहीं जीत सकती..! अतएव, सतर्क रहें..! सुरक्षित रहें…! और हाँ, ट्रेवलहिस्ट्री कभी नहीं छुपाएं, रोग के लक्षण दिखें तो बिना घबराए खुद आगे बढ़कर इलाज करवाएं…ठीक हो जाएंगे…