ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

धनबाद : एक अभीभावक जागरूकता कैम्प का आयोजन

झारखण्ड धनबाद आज दिनाँक 14.03.2020 दिन शनिवार को दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में एक अभीभावक जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कैम्प श्री कांत मनु चौरसिया” कन्वेनर ZCC/ईस्टर्न ll zone बिहार-झारखंड के द्वारा संचालित किया गया।चौरसिया जी ने आज अभिभावको को जागरूक करते हुए कहा कि इन दिव्यांग बच्चों को दया की नही सहयोग की आवश्यकता होती है।इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही होती है आवश्यकता है तो इन्हें एक प्लेटफ़ॉर्म दिलाने की जिससे वे भी राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।आज के जागरूकता कैम्प का बहुत से अभी भावको ने लाभ उठाया।सभी अभिभावक तथा शिक्षको ने कांत मनु चौरसिया जी का आभार प्रकट किया।आज दिव्यांग बच्चों को होटेल सोनोटेल की तरफ से गर्मागर्म स्वादिष्ट खिचड़ी भिजवाई गई जिसका सभी बच्चों ने लुत्फ उठाया।संचालिका अनिता जी ने कहा कि दिव्यांगजनो को एक मौका मिलेगा तो वे किसी से कम साबित न होंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button