पटना : 10 लाख जनेऊ बना रहा हैं चाणक्य विकास मोर्चा..

ब्राह्मणों की संख्या अधिक आती हैं तो समाज की प्रतिष्ठा मजबूती से स्थापित होगा और नहीं जुटा तो ब्रजेश मिश्रा उरवार का साख गिरेगी मुझे इसका परवाह नहीं हैं।
भारत के यशस्वी ब्राह्मण शिरोमणि ई संजय विनायक जोशी 12 अप्रैल 2020 को गांधी मैदान से हुंकार भरेंगे।
पटना/श्रीधर पांडे, वर्ष 2019 समापन होने जा रहा हैं, भारत सरकार ने राष्ट्रहित में कई अहम फैसले लिए।सभी जातियों के साथ साथ देश का ब्राह्मण देश मे लिए गए महत्वपूर्ण फैसले के लिए मोदी शाह की जोड़ी को अपना समर्थन देता हैं लेकिन आरक्षण का विस्तार एवं एससी एसटी एक्ट का पुरजोर विरोध करता हैं।वर्ष के समापन पर एक आवश्यक बैठक 12 अप्रैल 2020 को होने वाले गांधी मैदान में ब्राह्मण महाकुम्भ के राज्य कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश तिवारी के बोरिंग कैनाल रोड पटना स्थित आवास पर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ब्रजेश मिश्र उरवार ने कहा कि 12 अप्रैल 2020 ब्राह्मण परिवार के लिए गौरवशाली दिन होगा क्योंकि देश एंव विदेश के समस्त ब्राह्मण परिवार गाँधी मैदान में आयोजित सुंदर कांड के पाठ में अहम भूमिका निभाएगा।श्री उरवार ने यह भी कहा कि चाणक्य विकास मोर्चा किसी भी राजनीतिक संगठन से परहेज नहीं करता इसलिए सभी राजनीतिक दल में ब्राह्मण परिवार को गांधी मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुम्भ में सदर आमंत्रित करता हैं तथा उनसे आग्रह करता हैं कि ब्राह्मणों के 15 सूत्री मांगों को अपना समर्थन दे तथा ब्राह्मण होने का अपने दल में एहसास कराए।अपने ब्राह्मण परिवार के यहाँ आमंत्रण पत्र एंव दो जोड़ी जनेऊ भेजने का संकल्प लिया हैं इसलिए ब्राह्मण परिवार 10 लाख जोड़ी जनेऊ के निर्माण के लिए देश स्तर के ब्राह्मण परिवार से आग्रह किया गया हैं कि इसे बनाकर जल्द से जल्द भेजें।साल के अंतिम दिन सीपी तिवारी के द्वारा कल एक लिट्टी चोखा चटनी, मूली एवं नमक मिर्चा का भव्य आयोजन भी किया गया हैं।इसमे सभी ब्राह्मण परिवार 3 बजे जरूर से जरूर पहुँचे।चिंता जताते हुए ब्रजेश मिश्र उरवार ने कहा कि पूरे राजनीतिक दलों में एवं पुलिस प्रशासनिक महकमो सहित ब्राह्मण संगठनों में भी इस बात की चर्चा हैं कि 20 हाजर भी ब्राह्मण जुटेगा की नहीं इस पर विचार रखते हुए उरवार ने अपने सहयोगियों को सिर्फ एक ही टारगेट दिया हैं ब्राह्मण गांव से अगर एक एक ब्राह्मण भी गांधी मैदान में पहुँचा तो हमारी संख्या 50 हजार से ऊपर होगी तथा जिनके भीतर ब्राह्मण की चिंता सता रहा हैं, ब्राह्मण युवाओ का भविष्य का निर्माण मज़बूती से करना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्राह्मणों की संख्या 12 अप्रैल 2020 को गाँधी मैदान में दिखेगी।अगर ब्राह्मणों की संख्या अधिक आती हैं तो समाज की प्रतिष्ठा मजबूती से स्थापित होगा और नहीं जुटा तो ब्रजेश मिश्रा उरवार का साख गिरेगी मुझे इसका परवाह नहीं हैं।इस बैठक में जितेंद्र मिश्रा, आनंद मिश्र, श्रीधर पाण्डेय, डॉ जितेंद्र पाठक, अनिल तिवारी, विष्णुदत्त पाठक, रानी द्विवेदी, मोहन चौबे, कमल किशोर त्रिपाठी, पुष्पा त्रिपाठी, सौरभ मिश्र, अमित मिश्र, श्रीकांत पाण्डेय, राजा मिश्र, सुरेश मिश्र, त्रिलोकीनाथ मिश्र, अर्जुन दुबे, श्रीराम नाथ पाण्डेय सहित सैकड़ो ब्राह्मण परिवार उपस्थित रहे।