अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : समीक्षात्मक बैठक बीडीओ ने दिया कई निर्देश…

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद, आगामी नए वर्ष में कार्य के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर अपने कार्यो को सम्पन्न करने का निर्देश बीडीओ ने बैठक मे दिया।वर्ष के अंतिम समीक्षात्मक बैठक सोमवार को बारूण के बीडीओ कार्यालय में बीडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में हुआ।बीडीओ ने बताया कि लागातार समीक्षा बैठक में अनुपस्तिथ रहने के मामले में काजीचक पंचायत सचिव विजय सिंह से स्पस्टीकरण की मांग की गई।संतोषजनक जवाब नही मिलने पर उनके पर अनुशासनिक व दंडात्मक कारवाई जाएगी।साथ ही कहा कि 31 दिसम्बर तक 212 वार्ड में नल जल का कार्य पूरा करना था।जो अब तक 150 वार्डो में भौतिक रूप से कार्य पूर्ण हुआ है और दो वार्ड के अतिरिक्त अन्य वार्ड में कार्य जारी है।जिसे पूर्ण करने के लिए पंचायत सचिवों को लक्ष्य दिया गया।वही आवास सहायकों को इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण आवासों को जनवरी माह तक पूरा करने का निर्देश बीडीओ ने दिया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button