ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : जदयू का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष और सचिव का संगठनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में गुरूवार को जदयू की विधानसभा का पंचायत सक्रिय बूथ अभियान एवं विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष और सचिव का संगठनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी रणवीर नंदन, विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी सासाराम, बक्सर, कैमूर के सुनील कुमार यादव, जिला संगठन प्रभारी कुंदन वर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।सम्मेलन में आए हुए अतिथियों ने जनता दल यूनाइटेड पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर के अध्यक्ष और सचिव को कई निर्देश दिए।साथ ही कहा कि हर संभव प्रयास कर पार्टी के हित में कार्य कर पार्टी को विकास की राह पर सतत करें।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी अरूण कुमार शर्मा व संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने किया।मौके पर सूर्यवंशी सिंह, रामेश्वर सिंह, रमेश चंद्र पाठक, जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, विभूति पांडे, बिरला झा, महावीर मेहता, जदयू प्रवक्ता रंजीत सिंह, शांति देवी, बिंदेश्वर सिंह, बृजमोहन मुखिया, उदय पटेल, रामप्रवेश मुखिया, जितेंद्र चंद्रवंशी, ओम प्रकाश गुप्ता, सुधीर कुमार सोनी, उमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, काली सिंह, मुकेश पटेल, सूर्यदेव मेहता एवं अन्य पंचायत के अध्यक्ष सचिव मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button