ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला..

दो थानाध्यक्ष सहित दो दर्जन पुलिसकर्मी विभिन्न थानों में स्थान्तरित..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने जिले की बेहतर विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें दो थानाध्यक्ष भी शामिल है।पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने दो दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला, जिले में बेहतर विधि व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए 02 थानाध्यक्ष समेत कुल 26 पुलिस पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर स्थान्तरित किये है।श्री कुमार ने बताया कि कुंदन कुमार को पोठिया थाने के नया थानाध्यक्ष बनाया गया और प्रदीप चन्द्र को गर्वनडंगा थाने के नए थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावे..सुनील कुमार पासवान को परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र किशनगंज।श्याम किशोर यादव विधिव्यवस्था प्रभारी, मुहम्मद आसिफ बेग विधि शाखा, मेराज हुसैन प्रभार यातायात, नवीन कुमार किशनगंज थाना, विनय कुमार उपाध्याय मालखाना प्रभारी, रविंद्र कुमार राय पहाड़कट्टा थाना, मोइनुद्दीन कोचाधामन थाना, जगमोहन सिंह जनशिकायत कोषांग, सत्येंद्र सिंह ठाकुरगंज थाना, विनय सिंह विशनपुर ओपी, कुमार शैलेन्द्र महिला थाना, संजय कुमार तिवारी टेढ़ागाछ थाना, शैली कुमारी महिला थाना, सहायक अवर निरीक्षक राम दुलार प्रसाद गर्वनडंगा थाना, विजेंद्र दास दिघलबैंक थाना, संजय आजाद किशनगंज थाना, राज कुमार सिंह किशनगंज थाना, विपिन कुमार कोचाधामन थाना, अजय कुमार गुप्ता दिघलबैंक थाना, प्रभात कुमार राय छत्तर गाछ ओपी, सुशील गराई किशनगंज थाना, अनिल कुमार सिंह चिचुआ बाड़ी ओपी, रंजन शर्मा पोठिया थाना में स्थांतरण किये गए।साथ ही पुलिस कप्तान ने सभी पुलिसकर्मियों को 24 घन्टे के अंदर अपने अपने पदस्थापन स्थान में योगदान का आदेश भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!