अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री हुआ घायल..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, शनिवार की रात को खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन ठीक कर रहे बिजली मिस्त्री को अचानक करंट लग गया।जिससे वह बिजली खम्भे से नीचे गिर गया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण प्रखंड क्षेत्र के चंदर बिगहा गाँव मे बिजली मिस्त्री शशि शेखर प्रसाद सिंह उर्फ सतीश ट्रांसफार्मर में आई कुछ खराबियों का रिपेरिंग कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात कारण से विधुत प्रवाहित होता गया व उन्हें करंट लग गया।जिससे की वे घायल हो गए। प्राथमिक इलाज़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।इधर इस सम्बंध में सहायक विधुत अभिंयता उज्ज्वल कुमार ने बताया कि चन्दर बिगहा गाँव मे लाइन रिपेयर के दौरान मिस्त्री को करंट लगा है।करंट कैसे लगा यह स्पस्ट नही हो सका है।उम्मीद जताई जा रही है कही तार के आपस मे सटने के कारण रिटर्निंग विधुत प्रवाहित हुई है और उन्हें करंट लगा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button