अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नवादा में नाबालिग का गला काटकर निर्मम हत्या..

नवादा/गुड्डू कुमार, जिले क़े नारदीगंज थानाक्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग की गला काटकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटनास्थल नारदीगंज क़े बुची खेल मैदान से मंगलवार की दोपहर नारदीगंज की पुलिस ने क्षत-विक्षत लाश बरामद किया है।मृतक नाबालिग युवक की पहचान नारदीगंज ग्राम निवासी जावेद क़े रूप में किया गया।घटनास्थल पर ग्रामीणों क़ो शांत और भरोसा दिलाने पहुंचे नवादा डीएसपी विजय झा ने कहा जावेद की निर्मम हत्या मामले में शामिल दोषियों क़ो बक्शा नहीं जाएगा वह जो कोई भी हो बहुत जल्द पुलिस हिरासत में होगा।इधर घटनास्थल की ख़बर सुन परिजन काफी दुखी और हतोत्साहित हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button