अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कोईलवर : शराब भट्ठी सहित हजारो लीटर महुआ शराब नष्ट..

भोजपुर/गुड्डू कुमार, कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडडी, व चांदी थाना क्षेत्र के भदवर व जमीरा के दियरा क्षेत्र में अभियान चलाया गया।और शराब की अवैध भठ्ठिया सहित शराब नष्ट किया गया।कोइलवर पुलिस जवान के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चला लगभग 4 हजार लीटर महुआ जावा को नष्ट किया।कोइलवर थाना क्षेत्र के सक्कड़ी के दियरा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी अभियान चलाया।इस दौरान सुरौधा टापू के दियरा क्षेत्र में खेतो में छिपा रखे गए 2 ड्राम में जावा महुआ के 4 हजार लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया।जिसे पुलिस ने महुआ शराब को नष्ट किया गया।पुलिस के दियरा क्षेत्र में आने से पहले ही शराब धंधेबाज फरार हो गए।मालूम हो कि थाना क्षेत्र के दियरा इलाके होने के कारण शराब धंधेबाज पुलिस के जाते ही पाव पसार देते है।पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद धंधेबाजों की कमर टूट गयी है। पुलिस ने बताया कि कोईलवर के दियरा क्षेत्र में छापेमारी अभियान जारी रहेगा।मालूम हो कि पांच दिन पूर्व भी कोइलवर पुलिस ने सुरौधा टापू पर अभियान चला दो भट्ठियों को तोड़फोड़ किया।तथा सैकड़ो लीटर महुआ शराब नष्ट किया गया।छापेमारी अभियान में कोइलवर ब्रजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार समेत चौकीदार व पुलिस बल मौजूद था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button