अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

न्यू एरिया से टाटा सूमो गोल्ड वाहन हो गई चोरी..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बीती रात अज्ञात चोरों ने बारुण से ही एक चार पहिया वाहन चोरी कर ली।जिस सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष ने बारुण थाने में आवेदन देकर शिकायत की है।थाना क्षेत्र के ही काजीचक गाँव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि वे बारुण के न्यू एरिया में शिक्षक बब्लू सिंह के यहां किरायेदार के रूप में रहते थे।शनिवार को उनकी उजले रंग की गाड़ी टाटा सूमो गोल्ड जिसका नंबर BR02W4052 था, वो न्यू एरिया में ही खड़ी थी।अगले सुबह रविवार को देखा तो उनकी गाड़ी दरवाजे पर नही थी।काफी खोज बिन की गयी लेकिन गाड़ी नही मिली। इधर इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि चोरी के सम्बंध में उन्हें सुचना प्राप्त हुआ है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button