अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : बारुण थाना में लगाया गया जनता दरबार..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारुण थाना परिसर में शनिवार को सीओ बंसत कुमार राय और पुलिस निरीक्षक थानाध्यक्ष रंजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें बारुण थाना क्षेत्र के विभिन जगहों से भूमि से सम्बंधित विवाद लेकर लोग आये।जिनका समाधान दोनों अधिकारियों के समक्ष हुआ।सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही मस्तूल बारुण के कुंदन सिंह ने उसी गाँव के उदल सिंह पर आरोप लगाया कि उनके निजी जमीन नाला का पानी बहाना और छत का छज्जा निकालने से सम्बंधित समस्या लेकर आये।वही चुरा के वकील सिंह ने सुंदर सिंह पर गैर मजरुआ जमीन पर अतिक्रमण करने का शिकायत किये।ऐसे ही थाना क्षेत्र के कई भूमि विवाद से सम्बंधित मामले आये जिस पर उपस्तिथ अधिकारियों ने जांच कर समाधान करने का आस्वाशन दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button