ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अग्निकांड से पीड़ित प्रत्येक व्यक्तियों को सीओ ने दिया 9800 रूपैय का चेक..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण प्रखंड मुख्यालय के अंचला अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को अग्निकांड से पीड़ित ग्रामीणों को अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय के द्वारा मुआवजा के रूप में राशि का चेक दिया गया। अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय ने बताया कि धरमपुरा गांव के पनवा देवी, बेबी देवी, रजनी देवी, कर्मकिला गांव के गौतम नारायण, बटूरा गांव के सत्येंद्र मिस्त्री, चुरा गांव के राजकुमारी देवी, पौथू गांव के ज्योति देवी को चेक दिया गया।बताया कि विगत करीब दो महीना पहले आग लगने से इन लोगों का घर चल कर खाक हो गया था।आपदा प्रबंधन के द्वारा प्रत्येक अग्नि पीड़ित व्यक्तियों को 9800 रुपए का चेक दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button