अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमीन ब्रोकर वकील यादव की हत्या में आरोपी सबी अहमद और जैकी अहमद के घर पूर्णिया पुलिस ने चिपकाया कुर्की का इश्तेहार…

अगर एक महीने के अंदर दोनों आरोपी हाजिर नही होते है तो पुलिस दोनों के घरों की कुर्की करेगी।

9 मार्च को गुलाबबाग के हंसदा रोड में कुछ अपराधियों ने जमीन ब्रोकर वकील यादव को रात के 9 बजे सर पर मारी थी गोली।जिससे तत्काल घटनास्थल पर ही वकील यादव की मौत हो गई।दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।लेकिन अभी तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

पूर्णिया जमीन ब्रोकर वकील यादव की हत्या में आरोपी सबी अहमद और जैकी अहमद के घर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपका दिया।बताते चलें कि इश्तेहार चिपकने के एक महीने के अंदर अगर आरोपी सरेंडर नही करते है तो एक महीने के बाद उनके घरों की कुर्की की जाएगी।बताते चलें कि विगत 9 मार्च को गुलाबबाग के हंसदा रोड में कुछ अपराधियों ने जमीन ब्रोकर वकील यादव को रात के 9 बजे सर पर गोली मार दी।जिससे तत्काल घटनास्थल पर ही वकील यादव की मौत हो गई।हत्या के बाद वकील यादव के परिजनों ने सबी अहमद और जैकी अहमद पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज किया है।पुलिस परिजनों के बयान पर ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।लेकिन अभी तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।लिहाजा पुलिस दोनों आरोपी को हाजिर नही होने पर दोनों के घरों पर कुर्की का इश्तेहार चिपका दिया।अगर एक महीने के अंदर दोनों आरोपी हाजिर नही होते है तो पुलिस दोनों के घरों की कुर्की करेगी।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!