अपराधप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंंगाबाद : बारुण थाना में कराया गया गुंडा परेड…

औरंंगाबाद बारूण थाना परिसर में रविवार को गुंडा पंजी में दर्ज नाम के लोगाें को थाना मे बुलाकर परेड कराया गया।एवं सभी से रू ब रू होते हुए वर्तमान मे कार्यो की गतिविधियों का जाएजा लिया जिसका नेतृत्व कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर रविभूषण ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 30 लोगों का नाम पहले से गुंडा पंजी में दर्ज था।जिन्हें बुलाकर परेड कराया गया।वहीं उनसे कहा गया कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।अगर आपका व्यवहार अच्छा रहेगा तो गुंडा पंजी से नाम हटाने के लिए वरीय अधिकारी के पास अनुशंसा किया जाएगा।गुंडा पंजी में वैसे लोगों का नाम दर्ज है।जो आपराधिक प्रवृत्ति के विचार रखते हैं।ऐसे सभी लोगाें से अपने व्यवहार व कार्यशैली में सुधार लाने को कहा गया है।इस दौरान थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान, एसआई संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-मयंक कुमार 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button