Uncategorized

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…

बिहार में सरकार बेटी-पढ़ाव बेटी बचाव के अभियान पर जोड़ दे रही है।तो दूसरी तरफ दरिंदे बेटियों का जिना मुहाल कर दिया है।मुजफ्फरपुर में आए दिन लगातार लड़कियों की हत्याएं बढ़ती ही जा रही है।बीते दस दिन पूर्व में मुशहरी में एक नावालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी।फिर उसके तीन दिनों बाद औराई में पड़ोस के एक लड़के ने एक नावालिग बच्ची के साथ दिन-दहाड़े दुष्कर्म कर जख्मी कर दिया था।जो आज तक इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती हैं।इन सभी घटनाओं की सनसनी शांत नहीं हुई कि सरैया में एक नया मामला प्रकाश में आया है।शुक्रवार 05 मई की अहले सुबह सरैया थाना क्षेत्र के गोरिगावा डीह के रेपुरा गांव से एक युवती का शव मिला है।घटनास्थल पर उसकी एक चप्पल शव के पांच कदम आगे है।तो एक शव के पास है।युवती की सर में गोली लगी है। घटना की खबर गांव में फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है। लोग शव को देखने के लिए जुट गए है। लेकिन अब

तक मृतक की कोई पहचान नही हो पाई है।प्रत्यक्षकारियों ने हत्या के पीछे युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से सर में गोली मारकर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।गोली सिर पर लगी है।जिससे युवती का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जिस कारण से अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।घटना गुरुवार 03 मई की देर रात की बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर दलबल के साथ पुलिस के अधिकारी पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं।समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम में भेजने की तैयारी में लगे थे।इस संबंध में सरैया एसडीपीओ शिवशंकर झा ने बताया की घटना काफी दुखद है।बहुत दर्दनाक तरीके हत्या की गयी है।सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है,आरोपी चाहे कोई हो उसे बख्सा नहीं जायेगा।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!