ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के बिहार विधान सभा आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/तत्पश्चात वे माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात करने राजकीय अतिथिशाला पहुंचे, जहां उन्होंने श्री शाह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने राज्यसभा के नामांकन हेतु बिहार विधान सभा पहुंचे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

साथ ही, माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सहित राज्यसभा की पांच सीटों के लिए एनडीए से नामांकन करने वाले प्रत्याशी श्री नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा एवं श्री रामनाथ ठाकुर, श्री उपेंद्र कुशवाहा तथा श्री शिवेश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!