बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य, गृह निर्माण सहयोग समिति से संबंधित भू–खंड आवंटन के संबंध में बैठक आयोजित हुई।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस बैठक में बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य, गृह निर्माण सहयोग समिति समिति द्वारा माननीय सदस्यों को आवंटित भू–खंड के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समिति द्वारा माननीय सदस्यों को आवंटित किए जाने हेतु नए भूखंड उपलब्ध कराने के संबंध में विचार–विमर्श हुआ।
माननीय अध्यक्ष ने समिति को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए निदेश दिया। जिन माननीय सदस्यों को पूर्व में इस समिति द्वारा लीज पर भू–खंड आवंटित किया गया था, उनके नवीनीकरण हेतु माननीय अध्यक्ष ने निदेश दिया। साथ ही, जो माननीय सदस्य इस समिति के सदस्य नहीं हैं, उनको सदस्य बनाने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश उन्होंने प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा को दिया। उन्होंने सभा सचिवालय एवं समिति के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का भी निदेश दिया।
इस बैठक में श्री भोला यादव, सचिव, बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य, गृह निर्माण सहयोग समिति , श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड , श्री रजनीश कुमार सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां, सहकारिता विभाग, श्री राहुल वर्मन, सचिव, बिहार राज्य आवास बोर्ड, एडीएम पटना, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री दीपक कुमार एवं सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह सहित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

