प्रमुख खबरें
भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले कवि, गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, लोक संगीतकार एवं लोक कलाकार भिखारी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावांजलि अर्पित की
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर के नाटक आज भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मनोरंजन और सांस्कृतिक आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध लोकनाट्य शैली ‘बिदेसिया’ को जन्म देकर भोजपुरी रंगमंच को नई दिशा दी। उनकी रचनाएं आम बोलचाल की सहज, सरल और लोकभाषा में हैं, जिनमें स्त्रियों के मनोभाव, वियोग और व्यथाओं का सजीव चित्रण मिलता है। भिखारी ठाकुर ने ‘गबरघिचोर’, ‘बेटी बेचवा’ सहित अनेक प्रसिद्ध नाटकों की रचना की, जो समाज के यथार्थ और जनजीवन से गहराई से जुड़े हैं। लोक विधा और लोक कला के क्षेत्र में उनका योगदान अनगिनत कलाकारों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

