ताजा खबर
*बिहार विधान सभा सचिवालय*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा *श्री श्रवण कुमार*, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-176, नालन्दा एवं *श्री विनोद नारायण झा*, स०वि०स०, क्षेत्र संख्या-32, बेनीपट्टी को क्रमशः बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के *मुख्य सचेतक* एवं *उप मुख्य सचेतक* के पद पर किए गए मनोनयन को मान्यता प्रदान की है। सभा सचिवालय द्वारा इस आशय की सूचना देते हुए इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत करने हेतु संसदीय कार्य विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।



