प्रमुख खबरें

भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडु से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रस्तावित बिहटा हवाई अड्डा का नाम “स्वामी सहजानंद सरस्वती” के नाम पर रखने का आग्रह किया।

रजनीश कांत झा। जिसपर उन्होंने कहा कि हम इससे पूरी तरह सहमत हैं और बिहार सरकार जब भी इसका प्रस्ताव भेजेगी भारत सरकार उसे सहर्ष केंद्रीय कैबिनेट में ले जाएगी।

ज्ञात हो विवेक ठाकुर ने पहले भी इस विषय को लेकर पूर्व के रहे नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु, हरदीप सिंह पुरी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर अवगत करा चुके हैं।

विवेक ठाकुर ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान – मजदूर नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे देश में किसान आंदोलन के जनक रहे। स्वामीजी की कर्मभूमि बिहटा रही है।

विवेक ठाकुर ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जब कांग्रेस के अध्यक्ष बने तब वे स्वामी जी से मदद मांगने बिहटा गए और उनसे पूर्वोतर व मध्य भारत में स्वतंत्रता संग्राम में उनके माध्यम से किसानों की सहभागिता के लिए गुजारिश किया, तदोपरांत आंदोलन का आह्वान अद्भुत रहा।

विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहटा में स्वामी जी का ‘सीताराम आश्रम’ स्थित है। यहीं से उन्होंने देश भर के किसान आन्दोलन का संचालन किया। उनके जीवन का ज्यादातर समय बिहटा में गुजरा। इस ऐतिहासिक महापुरुष के साथ बिहटा के लोगों का काफी भावनात्मक जुड़ाव रहा है।

सांसद विवेक ठाकुर ने इन सभी विषयों के मद्देनजर मंत्री से जनमानस की भावनाओं और स्वामी जी के सम्मान में बिहार के पटना जिलान्तर्गत बिहटा में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने का आग्रह किया, जिसपर उन्होंने ठोस आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!