ताजा खबर

औचक मोबाईल वाहन जाँच 40 Team के द्वारा पूरे बिहार में कराई जाने के क्रम में बिहारशरीफ अंचल के पदाधिकारियों द्वारा एक माचीस से लदे वाहन की जाँच की गयी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ जाँच के क्रम में प्रस्तुत E-way Bill में माल हिसुआ, नवादा से राँची दिखाया जाने के फलस्वरूप मामला संदिग्ध होने के कारण वाहन खोल कर देखा गया, पाया गया कि मुख्य रूप से Curtain के रूप में माचिस को सजाया गया है, मुख्यतः सिगरेट लदा हुआ था। ध्यातव्य है कि विभाग के द्वारा ब्व Command & Control Centre पूरे मोबाईल वाहन जाँच की निगरानी की जाती रही है। इस परिवहन में शामिल विभिन्न पहलुओं तथा प्रस्तुत कागजातों का विश्लेषण करने पर पाया गया कि मामला अतिसंवेदनशील एवं बड़े Tax evasion से संबंधित है। इसमें बड़े Syndicate के शामिल होने के संदेह पर हर पहलुओं की जाँच तथा Intelligence के आधार परमिट जारी करने वाले आरा में निबंधित व्यवसाय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणोपरान्त उक्त व्यवसाय अस्तित्वहीन (Non-existent) पाये गये। इसकी lead आयुक्त के निदेशानुसार अपर आयुक्त (प्रशासन), मगध प्रमंडल को दी गयी एवं उनके निदेश पर नवादा अंचल के पदाधिकारियों द्वारा नवादा के हिसुआ (हदसा) में अति हाईटेक संचालित मशीन द्वारा सिगरेट बनाने की फैक्ट्र पायी गयी है, जिसकी जाँच चल रही है। इस फर्म द्वारा मात्र एक 1.60 (एक लाख साठ हजार) ही पूरे वर्ष में बिक्री दिखायी गयी है, जबकि करोड़ों रूपये के सिगरेट विनिर्माण का पता चल रहा है। इसकी जानकारी नवादा अंचल वाणिज्य-कर विभाग के द्वारा जिला प्रशासन को दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सिगरेट के मुख्य संचालक पटना सिटी स्थित निगरानी रखी जा रही है तथा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसके पीछे पटना सिटी स्थित Syndicate के हाथ होने की बात की जा रही है तथा इसके बाकी लाईसेंस की भी जाँच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!