District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : जिला के विभिन्न प्रखंडों के 36 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

महिला संवाद कार्यक्रम मे बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओँ की मिल रही है जानकारी

अररिया,26मई(के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, महिला संवाद महिलाओं के लिए सरकार से संवाद का एक बेहतर अवसर है। यही वजह है कि महिलाएं काफी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के 39वें दिन जिले के सभी प्रखंडों को मिलाकर कुल 36 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने अपनी बातों को भी प्रमुखता से रखा। बता दें कि महिला संवाद का कार्यक्रम जिले में 18 अप्रैल 2025 से हो रहा है। इसके लिए जिले में 18 संवाद रथ हैं। ये सभी रथ सभी 9 प्रखंडों के पूर्व निर्धारित स्थानों पर दो पालियों में कार्यक्रम को संपन्न करा रहा है।
प्रतिदिन महिला संवाद का कार्यक्रम 36 स्थानों पर संपन्न कराया जा रहा है। इस तरह, अबतक कुल 1386 स्थानों पर महिला संवाद का कार्यक्रम संपन्न करवाया जा चुका है। जिसमें करीब 2 लाख 77 हजार 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओँ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है। ताकि योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक लोग उठा पाए। इसके लिए महिला संवाद के दौरान संवाद रथ में लगे एलईडी के माध्यम तीन लघु फिल्म दिखाए जाते हैं। जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के ऊपर, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जीविका की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन एवं तीसरा वीडियो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से संबंधित जानकारी है। इसके अलावा वहां सरकारी योजनाओं की जानकारियों से युक्त लीफलेट भी बांटे जाते हैं। जिसका व्यापक असर देखा जा रहा है। लोग योजनाओं को समझ रहे हैं। खासकर महिलाओं में जागरुकता आ रही है। उन्हें यह समझ में आ रहा है कि कौन सी योजना उनके लिए है। उसका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है।

महिला संवाद के दौरान महिलाएं अपनी आकांक्षाएं भी रखती हैं। जिसे अंकित किया जा रहा है। साथ ही इसकी प्रविष्टि मोबाइल एप में भी की जा रही है। जिसका निस्तारण सक्षम पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। इसे एक बेहतर स्वरूप देकर इसपर काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button