प्रमुख खबरें

केआईवाईजी 2025 (एथलेटिक्स)- आदित्य पिसल ने दो स्वर्ण पदक जीतकर दिल के जख्म पर लगाया मरहम

गुड्डू कुमार सिंह/मेजबान बिहार के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन दो रजत सहित तीन पदक जीते महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के एथलेटिक्स मुकाबलों में अपनी रफ्तार और ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने यह दोनों स्वर्ण मीट रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किए। यह प्रदर्शन उनके उस दर्द को कुछ हद तक कम कर सका जब कुछ महीने पहले पटना में ही हुए नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उन्हें 100 मीटर में फॉल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

पिसल ने लड़कों की 100 मीटर दौड़ 10.62 सेकंड में पूरी की, जो कि नया मीट रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र की 4×100 मीटर रिले टीम के लिए तीसरी लेग पर दौड़ लगाई और 41.55 सेकंड के समय के साथ टीम को स्वर्ण पदक दिलाया, जो कि इस स्पर्धा में नया मीट रिकॉर्ड भी बना।

एक ऐसी रात में जब पांच नए मीट रिकॉर्ड बने—जिनमें तमिलनाडु की साधना रवि ने ट्रिपल जंप और हरियाणा की ऋद्धि ने डिस्कस थ्रो में रिकॉर्ड बनाए—बिहार के एथलीटों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए, लेकिन अदित्य पिसल इस दिन के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे।

अदित्य पिसल, जिन्हें सामान्यतः 200 मीटर दौड़ में विशेषज्ञ माना जाता है, ने घरेलू सर्किट में पहली बार 100 मीटर में हिस्सा लिया और धीमी शुरुआत के बावजूद बिहार के प्रिंस कुमार को पीछे छोड़ते हुए शानदार अंदाज़ में स्वर्ण पदक और मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसके बाद पिसल ने रिले रेस में भी महाराष्ट्र की टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। अर्जुन देशपांडे, 110 मीटर हर्डल्स के स्वर्ण विजेता सैफ चापेकर और रुद्र शिंदे के साथ मिलकर उन्होंने 4×100 मीटर रिले का समय 41.55 सेकंड में पूरा किया, जो कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास का सबसे तेज़ समय है।

पिसल की धीमी शुरुआत शायद पिछले अनुभव के कारण रही, जब उन्हें फॉल्स स्टार्ट के चलते बाहर कर दिया गया था। लेकिन इस बार उन्होंने ताकत के साथ दौड़ लगाकर सभी को पीछे छोड़ दिया। अगर उनकी शुरुआत बेहतर होती, तो वे 2002 से अमित कुमार शाह के नाम दर्ज 10.55 सेकंड के नेशनल यूथ रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते थे और भारत के सबसे तेज़ U18 धावक बनने का सपना पूरा कर सकते थे।

 

कादिर खान ने फिर तोड़ा 400 मीटर रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने सोमवार को हीट्स में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 400 मीटर दौड़ को 47.34 सेकंड में पूरा किया। कर्नाटक के सैयद सबीर ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, लेकिन बिहार के पियूष राज ने ज़बरदस्त इच्छाशक्ति दिखाते हुए अंत में खुद को लाइन पर फेंकते हुए घरेलू राज्य के लिए रजत पदक जीत लिया।

पियूष राज, जो पिछले महीने दम्माम (सऊदी अरब) में एशियाई यूथ चैंपियनशिप में भारतीय रिले टीम का हिस्सा बनने से चूक गए थे, उन्होंने इस प्रतियोगिता में वापसी करते हुए शानदार रजत पदक जीता।

 

एडविना और प्रिशा का जलवा, शौर्या ने दो पदक जीते

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में एडविना जेसन ने 55.90 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सबसे बाहरी लेन में दौड़ने के कारण उन्हें यह पता नहीं था कि प्रतिद्वंद्वी किस स्थिति में हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी सीधे ट्रैक पर पूरी ताकत झोंकते हुए हरियाणा की दीपिका को पछाड़ दिया।

प्रिशा मिश्रा ने लड़कियों की 100 मीटर दौड़ 11.85 सेकंड में पूरी कर पहली बार 12 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी की और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की सबसे तेज़ लड़की बनीं। हालांकि, वह 4×100 मीटर रिले में पदक नहीं जीत पाईं, क्योंकि हरियाणा की टीम, जिसमें दो तेज धावक थीं, पोडियम से बाहर रही।

महाराष्ट्र की शौर्या अम्बुरे ने 100 मीटर हर्डल्स में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद मंगलवार को 100 मीटर दौड़ में 12.02 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र की लड़कियों की 4×100 मीटर रिले टीम को सहज जीत दिलाई।

 

अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में मंगलवार को एथलेटिक्स में अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के बबलू कुमार (1500 मीटर), झारखंड के हिमांशु कुमार (हाई जंप), राजस्थान के अंश (हैमर थ्रो) और महाराष्ट्र की जान्हवी ज्ञानेश्वर हिरूडकर (लड़कियों की 1500 मीटर) शामिल रहीं। जान्हवी मीट रिकॉर्ड बनाने से थोड़ी सी चूक गईं।

परिणामः

लड़के

100 मीटर दौड़:
1. आदित्य पिसाल (महाराष्ट्र) – 10.62 सेकंड (नया मीट रिकॉर्ड; पुराना: 10.63 सेकंड, सदानंद कुमार, झारखंड, पंचकूला, 2022)
2. प्रिंस कुमार (बिहार) – 10.64 सेकंड
3. रुद्र सचिन शिंदे (महाराष्ट्र) – 10.78 सेकंड

400 मीटर दौड़:
1. कादिर खान (उत्तर प्रदेश) – 47.34 सेकंड (नया मीट रिकॉर्ड; पुराना: 47.67 सेकंड, कादिर खान, पटना, 2025)
2. पियूष राज (बिहार) – 47.43 सेकंड
3. सैयद साबीर (कर्नाटक) – 47.50 सेकंड

1500 मीटर दौड़:
1. बबलू कुमार (उत्तर प्रदेश) – 3:56.36
2. अवधेश (मध्य प्रदेश) – 3:56.78
3. विजय कुमार (बिहार) – 3:57.12

हाई जंप (ऊंची कूद):
1. हिमांशु कुमार (झारखंड) – 1.97 मीटर
2. आरएस सुजन (तमिलनाडु) – 1.94 मीटर
3. अम्बरीश के. और एम. अशोक कुमार (दोनों तमिलनाडु) – 1.94 मीटर (सांझा कांस्य)

शॉट पुट:
1. ओंकार प्रसाद नंदा (ओडिशा) – 20.89 मीटर
2. अखंड प्रताप सिंह (उत्तर प्रदेश) – 19.46 मीटर
3. निश्चय (हरियाणा) – 19.42 मीटर

हैमर थ्रो:
1. अंश (राजस्थान) – 66.90 मीटर
2. अमन (हरियाणा) – 63.22 मीटर
3. मंझोत सिंह (पंजाब) – 63.14 मीटर

4×100 मीटर रिले:
1. महाराष्ट्र (अर्जुन देशपांडे, सैफ चापेकर, आदित्य पिसाल, रुद्र शिंदे) – 41.55 सेकंड (नया मीट रिकॉर्ड; पुराना: 42.23 सेकंड, ओडिशा, भोपाल, 2023)
2. बिहार – 42.04 सेकंड
3. तमिलनाडु – 42.36 सेकंड

 

लड़कियाँ (Girls)

100 मीटर दौड़:
1. प्रिशा मिश्रा (हरियाणा) – 11.85 सेकंड
2. शौर्या अम्बुरे (महाराष्ट्र) – 12.02 सेकंड
3. आरती (हरियाणा) – 12.05 सेकंड

400 मीटर दौड़:
1. एडविना जैसन (तमिलनाडु) – 55.90 सेकंड
2. दीपिका (हरियाणा) – 56.66 सेकंड
3. कशिश भगत (महाराष्ट्र) – 56.83 सेकंड

1500 मीटर दौड़:
1. जान्हवी ज्ञानेश्वर हिरुडकर (महाराष्ट्र) – 4:35.69
2. माही (दिल्ली) – 4:42.89
3. प्रणथि (कर्नाटक) – 4:45.08

ट्रिपल जंप:
1. साधना रवि (तमिलनाडु) – 12.75 मीटर (नया मीट रिकॉर्ड; पुराना: 12.69 मीटर, पूर्वा सावंत, महाराष्ट्र, पंचकूला, 2022)
2. अनमोल (हरियाणा) – 11.78 मीटर
3. डी. दुर्गा श्री (तमिलनाडु) – 11.64 मीटर

डिस्कस थ्रो:
1. ऋद्धि (हरियाणा) – 48.79 मीटर (नया मीट रिकॉर्ड; पुराना: 48.21 मीटर, किरण, हरियाणा, पंचकूला, 2022)
2. केएस अनुश्री (तमिलनाडु) – 42.35 मीटर
3. ओशिन (हरियाणा) – 41.14 मीटर

4×100 मीटर रिले:
1. महाराष्ट्र (स्वानंदी सावंत, श्रे❜ष्ठा शेट्टी, भूमि❜का नेहटे, शौर्या अम्बुरे) – 47.71 सेकंड
2. तमिलनाडु – 49.42 सेकंड
3. केरल – 49.83 सेकंड

For More on Khelo India Youth Games, click: https://youth.kheloindia.gov.in/
For Medal Tally of KIYG 2025, click: https://youth.kheloindia.gov.in/medal-tally

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में –
खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसे 14 अक्टूबर, 2017 को लॉन्च किया गया था। खेलो इंडिया का उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम ने भारत की खेल सफलता में बहुत योगदान दिया है, जिसमें कई खेलो इंडिया एथलीट ओलंपिक और एशियाई खेलों सहित वैश्विक आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार 4-15 मई तक राज्य के पांच अलग-अलग शहरों और दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। KIYG 2025 में 27 खेल शामिल होंगे और पहली बार ईस्पोर्ट्स को एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button