संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने हेतु जद (यू0) जिला प्रभारियों की बैठक अपने प्रभार वाले जिलों में कैम्प कर तय समय सीमा में पार्टी द्वारा मिले टास्क को पूरा करें: संजय झा

अविनाश कुमार/शत प्रतिशत सफलता हेतु संगठन को सशक्त करने में ग्राउंड लेवल पर काम करें: उमेश सिंह कुशवाहा
जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में शुक्रवार को संगठन जिला प्रभारियों की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने तमाम पदाधिकारीयों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पार्टी नेतृत्व ने प्रभारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और जद (यू0) की नीति एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। इसके साथ सभी जिला प्रभारियों ने अपनी विचारों को रखा एवं अपने-अपने प्रभार वाले जिलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी साझा की।
उक्त मौके पर विधानपरिषद में उपनेता सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री संजय गांधी, माननीय विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार तथा प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सांगठनिक तैयारी हर स्तर पर पुख्ता होनी चाहिए। जिला प्रभारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कैम्प कर तय समय सीमा में पार्टी द्वारा मिले टास्क को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एनडीए की एकजुटता से घबराकर कई तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश करेंगे। हमें विपक्ष के दुष्प्रचार का मजबूती से जवाब देना है और सच्चाई
से लोगों को अवगत कराना है, जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। नीतीश सरकार चुनाव से पूर्व 20 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख रोजगार देने की दिशा में काम तेजी से कर रही है। श्री संजय कुमार झा ने कहा कि पिछले दो केन्द्रीय बजट को विपक्ष ने बिहार का बता दिया। अगर वर्ष 2005 से ही केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होती तो निश्चित रूप से परिस्थितियाँ बिल्कुल भिन्न होती। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्ष बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार को देश के टाॅप टेन राज्यों में शामिल करना माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है और इस ओर हम तीव्र गति से अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव डबल इंजन की एनडीए सरकार का चुनाव है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के चेहरे पर प्रदेश की जनता का एनडीए की ओर झुकाव बढ़ रहा है।
इस दौरान पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर जीत दर्ज करने हेतु जिला प्रभारियों के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अपने-अपने प्रभार वाले जिले में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करें एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। उन्होंने शत प्रतिशत सफलता पर जोर देते हुए कहा कि ग्राउंड लेवल पर संगठन को धारदार बनाकर श्री नीतीश कुमार के हाथों में पुनः बिहार की बागडोर देनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धियां एवं उनका बेदाग व्यक्तित्व जद (यू0) की सबसे बड़ी पूंजी है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रगति यात्रा एवं एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन के ऐतिहासिक सफलता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने तमाम जिलों का दौरा कर कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। साथ ही प्रगति यात्रा के दौरान हुई घोषणाओं को कैबिनेट में स्वीकृति देकर अमलीजामा भी पहनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन से पूरा प्रदेश एनडीएमय हो चुका है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह एवं आत्मविश्वास का भाव प्रचंड जीत का संदेश दे रहा है।
विधानपरिषद में उपनेता सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने जिला प्रभारी के कामों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों का जज्बा और उत्साह बता रहा है कि ‘‘2025 में 225’’ का निश्चय निश्चित ही साकार होगा। विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने एवं भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य निर्माण श्री नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाना बेहद जरूरी है। हमें सम्पूर्ण निष्ठा भाव से काम करना है और 225 सीटें एनडीए की झोली में डालना है।
माननीय विधानपार्षद सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा गरीबों तक पहुंचा है। हमें घर-घर जाकर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रचार- प्रसार करना है। उन्होंने ‘‘सबल पंचायत – सक्रिय बूथ’’ एवं बूथ जीतो – चुनाव जीतो के मूलमंत्र पर जोर देते हुए कहा कि जिला प्रभारियों से पार्टी को सबसे अधिक अपेक्षा और उम्मीद है। हमें पंचायत एवं बूथ कमिटी को सशक्त कर ‘‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’’ के संकल्प को पूरा करना है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह ने कहा कि हर जिलों में पार्टी के साथीगण पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठन की मजबूती हेतु काम कर रहे हैं। ‘‘2025 में 225 – फिर से नीतीश’’ का हमारा संकल्प साकार होकर रहेगा।