रणनीति

उपचुनाव में चारों सीटों पर शानदार जीत की ओर एनडीए अग्रसर-राजीव रंजन।…

मुकेश कुमार/जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया है कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में एनडीए बेलागंज समेत सभी चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक ऐतिहासिक विजय के पथ पर अग्रसर है।

श्री प्रसाद ने कहा कि राजद समेत इंडिया गठबंधन के दलों के झूठे वायदों को नकार कर लोग विकास, स्थायित्व, निरंतरता एवं सामाजिक सौहार्द के लिए विगत 19वर्षों की नीतीश सरकार की अनगिनत उपलब्धियों के आधार पर वोट करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों, पुल, हाईवेज़, फ्लाइओवर्स, सेतु एवं महासेतुओं के साथ राज्य में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, वहीं हर घर बिजली, पीने का पानी एवं शौचालय जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को राज्य सरकार ने पूरा किया है।श्री प्रसाद ने कहा कि नौकरियों एवं रोज़गार देने के सवाल पर नीतीश सरकार ने वायदे को अमलीजामा पहनाया है, वहीं दूसरी तरफ़ कमजोर वर्गों जैसे अति पिछड़े, पिछड़े, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिए कई योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन स्तर बेहतर बनाया जा रहा है।
श्री प्रसाद ने कहा कि न्याय के साथ विकास का बिहार माॅडल सर्वश्रेष्ठ है। बेहतर क़ानून व्यवस्था से सामाजिक सौहार्द भी एक मिसाल बना है।

श्री प्रसाद ने कहा कि 58500 करोड़ रुपये के केंद्र सरकार से मिले स्पेशल पैकेज ने पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के विस्तार में जान फूंक दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!