प्रमुख खबरें

*झारखंड चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का दौरा, कहा जनता हमें जीता रही*

मुकेश कुमार/चार दिवसीय झारखंड दौरे पर गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी सीटों पर महागठबंधन जीतेगी

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चार दिवसीय झारखंड दौरे पर गए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया कि दो तिहाई सीटों पर महागठबंधन मजबूत स्थिति में है और दुबारा हमारा गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

रांची सहित जमशेदपुर और अन्य क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार चुनावी कैंपेन कर रहे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में जो माहौल बना है उसमें झारखंड चुनाव अहम साबित होगा और पूरे देश में इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव मायने रखेगा। भाजपा के नीतियों के खिलाफ यहां का जनादेश रहने वाला है और झारखंड के मूलनिवासियों पर भाजपा द्वारा बाहरी थोपे जाने के खिलाफ आम झारखंडवासी एकजुट होकर मतदान में हमारा साथ देंगे। झारखंड के विकास के लिए महागठबंधन की सरकार ने लगातार काम किया है जबकि भाजपा ने बाहरी लोगों के हाथों में राज्य की कमान सौंप कर इस प्रदेश के संसाधनों का दोहन किया और इसे दोराहे पर छोड़ दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह चार दिवसीय चुनावी दौरे पर झारखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी और गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!