झारखण्डयोजनारणनीतिराज्यविचार

झारखंड की गूंगी – बहरी सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है – दयाशंकर सिंह

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – भाजपा पलामू जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पलामू में सम्पन्न हुआ बैठक का संचालन जिला महामंत्री ज्योति पांडे ने किया।
विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का सभी अक्षरस: पालन करने का काम करेंगे। कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर समाज व देश की उन्नति के लिए दिन रात लगे रहते हैं।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की हमारा ध्यान बूथ पर केंद्रित रहना चाहिए और जहां हम कमजोर हैं वहां हम सभी को मिलकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है लोकसभा में हुई जीत कार्यकर्ताओं की जीत है इस बार विधानसभा में पलामू की पांचों सीट पर हम जीत का परचम लहराने वाले हैं क्योंकि आज से हर जिला मंडल और बूथ स्तर तक के प्रवासी पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो विधानसभा चुनाव होने तक वहां पूर्णकालिक बनकर प्रवास पर रहेंगे उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर घर और हर कार्यकर्ता से उनका संपर्क स्थापित होगा।

उत्तर प्रदेश के सड़क एवं परिवहन मंत्री एवं पलामू एवं गढ़वा के सभी विधानसभा के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के प्राण हैं मैं प्रभारी होने के नाते उनके सम्मान की रक्षा करूंगा कार्यकर्ताओं का सम्मान और वरिष्ठों के आदर के साथ हम आगे बढ़ेंगे झारखंड की जनता को जागरुक करते हुए यहां के गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सड़क एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलामू में प्रभारी बन के हमारे बीच आना ही हमारी उपलब्धि है साथ ही लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव को भी हमें एक चैलेंज के रूप में लेना है मंत्री जी के अनुभव से प्रेरणा लेते हुए हमें पलामू की पांचो सीटों पर जीत का परचम लहराना है आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में अगर भाजपा की सरकार नहीं बनी तो झारखंड को बंगाल बनने से कोई रोक नहीं सकता है।
प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता देश व समाज के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हैं। देश की सभी राजनीतिक दलों में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्र व समाज के प्रति अधिक तत्परता दिखाई है। चतरा सांसद सह पलामू जिला प्रभारी कालीचरण सिंह ने कहा की कार्यसमिति की बैठक करने का उद्देश्य सांगठनिक संरचना व मजबूती पर विचार करना होता है। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाती है।
बैठक का धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय ठाकुर ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक आलोक चौरसिया शशि भूषण मेहता पुष्पा देवी श्याम नारायण दुबे विपिन बिहारी सिंह परशुराम ओझा प्रेम सिंह परशुराम ओझा विनोद सिंह नरेंद्र पांडे उदय शुक्ला अजय तिवारी दुर्गा जौहरी रविन्द्र सिंह कर्नल संजय सिंह रघुराज पांडे कर्नल संजय सिंह कामेश्वर कुशवाहा डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी अविनाश वर्मा पूर्व सांसद मनोज कुमार पूर्व सांसद घूरन राम राजधानी यादव अरुणा शंकर मंगल सिंह प्रभात कुमार भुइंया किशलय तिवारी अभिमन्यु तिवारी सुनील पासवान अरविंद सिंह मधु लता रानी रामचंद्र यादव सोमेश सिंह धीरेंद्र दुबे नवेंदु मिश्र विश्वजीत पाठक प्रिय रंजन शर्मा श्वेतांक गर्ग शिवकुमार मिश्रा उदय शुक्ला चंद्रमा कुमारी अविनाश सिंह छोटू लक्ष्मी कुमारी सुजाता सिंह पिंकी विश्वकर्मा विश्वजीत पाठक जितेंद्र तिवारी रामेश्वर राम सुरेंद्र विश्वकर्मा नरेंद्र सिंह संजय सिंह संतोष पांडे नरेश यादव अंतू यादव अजय सिंह समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button