*आईएमए बिहार का 81वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, डॉ. दिनेश कुमार बने अवैतनिक राज्य सचिव*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) बिहार राज्य शाखा का 81वां वार्षिक अधिवेशन एवं काउंसिल मीटिंग 22 फरवरी 2026 को अमर रिसॉर्ट, मोतिहारी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में बिहार के सभी जिलों से आए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार नायक तथा विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. धनवंतरी तिवारी, डायरेक्टर (AKLSI) डॉ. अनिल पचनेकर, महासचिव डॉ. सखरी दत्ता, वित्त सचिव डॉ. पियुष जैन सहित कई पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जी.के. ठाकुर ने किया।
अधिवेशन के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए बिहार राज्य शाखा के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मोतिहारी के डॉ. आशुतोष शरण को राज्य अध्यक्ष, गया के डॉ. ललित मोहन सिंह को राज्य अध्यक्ष निर्वाचित, पटना के डॉ. दिनेश कुमार को अवैतनिक राज्य सचिव तथा डॉ. शिवेन्द्र कुमार सिन्हा को पुनः वित्त सचिव चुना गया। डॉ. दिनेश कुमार के अवैतनिक राज्य सचिव चुने जाने पर उपस्थित चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। विभिन्न डिवीजनों से उपाध्यक्ष पद पर भी कई वरिष्ठ चिकित्सकों का चयन किया गया।
इस अवसर पर राज्य के 13 वरीय एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “आईएमए बिहार राज्य अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। साथ ही आईएमए भागलपुर सहित कई स्थानीय शाखाओं को सर्वोत्तम शाखा के रूप में सम्मान मिला। अधिवेशन में उपस्थित चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को वहाँ उपसिथित चिकित्सकों ने अपनी शुभकामनाएँ दी। शूभकमाना देने वाले चिकित्सकों में मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आई. एम. ए. ” डा. सहजानन्द प्रसाद सिंह. डा. ‘केप्टन वी. एस. सिंह. डा जी. के. ठाकुर, डा. सच्चिदानन्द कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ ललित कुमार सिंह, डा. सुनील कुमार शाही, डा. अखिलेश कुमार सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. ब्रजनन्दन कुमार, संतोष कमार सिंह, डा. अनिल कमार सिंह, डा. उदय कमार, डा. मानवेन्द्र कुमार इत्यादि शामिल थे।


