District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : केंद्रीय विद्यालय खगड़ा में 73वां वन महोत्सव किया गया आयोजित।

डीएम ने अपने संबोधन में पौधों को लगाने और इसे बचाने की अपील की, मौके पर पौधारोपण भी किया गया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 73वां वन महोत्सव-2022 खगड़ा स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को संपन्न हुआ। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में वन प्रमंडल अररिया द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय परिसर में डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ पौधों को लगाना ही नहीं है, बल्कि इसे बचाए भी रखना है। पौधों को बचाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ जल को भी बचाया जाना आवश्यक है और इसे किफायती तरीके से प्रयोग करना होगा। तभी हम पर्यावरण एवं जलवायु में परिवर्तन का सामना करने में सक्षम हो पाएंगे। उन्होंने वर्षाजल संचयन की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया। डीएम द्वारा वन महोत्सव के दौरान केंद्रीय विद्यालय, खगड़ा परिसर में पौधारोपण भी किया गया। साथ में, डीआईजी, बीएसएफ मुख्यालय, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य भी रहे। विभिन्न वक्ताओं ने भी पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित श्रोताओं से पौधारोपण करने की अपील की। बिहार सरकार जल जीवन हरियाली मिशन के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जल के संचयन एवं वृक्षारोपण पर लगातार कार्य करते हुए जनजागृति लाने का कार्य कर रही है। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम श्रीकांत शास्त्री, विशिष्ट अतिथि सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, डीआईजी ब्रिगेडियर दिनेश चंद्र मजूमदार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, नरेश प्रसाद, अध्यक्षा जिला परिषद, नुदरत महजबी, उप विकास आयुक्त मनन राम व अन्य पदाधिकारी, कर्मी सहित आमजन उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button