राज्य

स्टेट बार कौसिंल के सदस्य पद के चुनाव में पड़े 64 मत

गुड्डू कुमार सिंह:-पीरो। बिहार बार कौसिंल के सदस्य पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर पीरो में निर्धारित एकमात्र मतदान केंद्र संख्या 124 पर कुल 64 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची में पीरो बार एसोसियशन के कुल 70 अधिवक्ता पंजीकृत किए गए थे जिसमें 6 अधिवक्ता मतदान करने नहीं पहुंचे। यहां होने वाले मतदान के लिए पीरो बार एसोसिएशन के महासचिव श्यामानन्द पाण्डेय को पीठासीन पदाधिकारी तथा जीतेन्द्र पाण्डेय व रविकांत तिवारी को मतदान अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। पीठासीन पदाधिकारी श्री पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान कुल 64 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस चुनाव में कोई स्थानीय उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद मतदान को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर पीठासीन पदाधिकारी ने स्थानीय अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!