District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में 49 व बेचने के आरोप में 8 को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात जिले के अलग अलग स्थानो में छापामारी अभियान चलाया। शराब पीने व बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में अलग अलग स्थानो से 57 आरोपियों को पकड़ा गया। जिसमे 49 को शराब पीने के आरोप में व 8 लोगों को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। इन्हे रामपूर चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, बालिचूका, चरधरिया, एलआरपी सहित अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। उत्पाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब पीने व बेचने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी मे 57 लोगों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया है। आदिवासी टोलों में भी छापेमारी की गई। साथ ही डेढ़ हजार किलोग्राम जावा गुड़ जब्त कर नष्ट किया गया। साथ ही आदिवासी टोलों में शराब पीने व बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। कार्रवाई में सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की प्रक्रिया जारी थी। वही शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार 8 लोगों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वही पकड़े गए लोगों में कुछ को छुड़ाने के लिए भी उत्पाद कार्यालय में लोग पहुंचते रहे। लेकिन वहां किसी की एक न चली। इससे पूर्व मंगलवार की रात शराब पीने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button