ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार में पिछले 5 वर्षों में 424 नेत्र (कार्निया) का दान और 380 हुए प्रत्यारोपित

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-2016-17 से 2020-21 तक देश में 2.90 लाख नेत्रदान और 1.31 लाख का हुआ प्रत्यारोपण

* राज्यसभा में सुशील मोदी के सवाल पर सरकार ने दी जानकारी

राज्यसभा में संसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि विगत 5 वर्षों 2016-17 से 2020-21 के दौरान बिहार में दानदाताओं से 424 नेत्र (कार्निया) प्राप्त हुआ तथा औसतन प्रतिवर्ष 76 की दर से 380 प्रत्यारोपित किये गए। इसी अवधि में पूरे देश में 290,646 दानदाताओं ने नेत्र (कार्निया) का दान किया और 131,636 का प्रत्यारोपण हुआ।

मंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में सर्वाधिक नेत्रदान तमिलनाडु में 47,560, गुजरात मे 33,716 और महाराष्ट्र में 30,405 किया गया जबकि तमिलनाडु में 19,701, महाराष्ट्र में 14,554 और गुजरात में 7,654 कार्निया प्रत्यारोपित किये गए।

पूरे देश में जुलाई, 2021 तक 320 नेत्र बैंक कार्यरत है, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 74, गुजरात में 25 और तमिलनाडु में 20 हैं। बिहार में अब तक 4 आई बैंक कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button