अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : कन्टेनर ट्रक से 30 मवेशी बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज,08फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार के निर्देश पर मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कन्टेनर ट्रक से 30 मवेशी (बैल) बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को कोचाधामन थाना को सूचना मिली कि चरघरिया चेक पोस्ट के रास्ते मवेशियों की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चरघरिया चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही एक कन्टेनर ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या PB13AR4715) को रोका गया।

वाहन की जांच के क्रम में पूछताछ पर ट्रक में 30 मवेशी लदे होने की पुष्टि हुई। जब पकड़े गए व्यक्तियों से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, तो वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद ट्रक को थाना लाकर विधिवत जांच की गई, जहां पाया गया कि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था, जो पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है।

इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 74/26, दिनांक 07.02.2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a)(d)(e)(h) तथा बिहार पशु संरक्षण एवं सुधार अधिनियम 1955 की धारा 4(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :

  • एक कन्टेनर ट्रक (PB13AR4715)
  • 30 मवेशी (बैल)
  • 02 मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त :

  • फरमान, पिता–शानजर, निवासी–पिमोड़ा, थाना–जानसट, जिला–मुजफ्फरनगर
  • अखलाक, पिता–भूरा, निवासी–साहपुर, थाना–साहपुर, जिला–मुजफ्फरनगर
  • मो. फरमान, पिता–नफीस, निवासी–साहपुर, थाना–साहपुर, जिला–मुजफ्फरनगर
  • मोहसीन, पिता–तौफिक, निवासी–लोई, थाना–फुआना, जिला–मुजफ्फरनगर

छापामारी दल में शामिल :

  • एसडीपीओ-1 गौतम कुमार
  • कोचाधामन थानाध्यक्ष पु.नि. रंजय कुमार सिंह
  • पीटीसी-धर्मेन्द्र कुमार शर्मा
  • बीएसएपी सिपाही विकेश कुमार चौहान
  • रौशन कुमार

पुलिस ने बताया कि मवेशी तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!