राज्य

द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026

– प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में भारी इजाफा
– अब लीग के विजेता को 1.5 की जगह 6.5 लाख, उप विजेता को 75 हजार की जगह 3.5 लाख और तीसरे स्थान को 50 हजार की जगह 2.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार
– प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिवान और मगध का रहा दबदबा। सारण भी रहा विजेता

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 के विजेताओं के नकद पुरस्कार राशि में सरकार द्वारा भारी इजाफा किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पिछली कबड्डी लीग के विजेता को 1.5 लाख, उप विजेता को 75 हजार और तीसरे स्थान को 50 हजार की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई थी। लेकिन इस बार प्रतियोगिता की बढ़ती लोकप्रियता और महिला खिलाडियों की इसके प्रति बढ़ती अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने मह्त्वपूर्ण फैसला लिया है कि बिहार महिला कबड्डी लीग के द्वितीय संस्करण के विजेता को 6.5 लाख, उप विजेता को 3.5 लाख और तीसरे स्थान वाले को 2.5 लाख रुपए नकद पुरस्कार राशि के रुप में दिए जाएंगे।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि पिछले संस्करण के लीग में जहां नकद पुरस्कार ले रूप में विजेता को प्रति खिलाड़ी जहां करीब 8800 रुपये मिलते थे अब इजाफा के बाद करीब 38 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह उप विजेता को 4400 की जगह 20588 और तीसरे स्थान वाले को 2900 की जगह 14700 के करीब मिलेंगे। यह निर्णय महिला कबड्डी की खिलाडियों को काफी प्रोत्साहित करने वाला है।
आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिवान और मगध के खिलाड़ियों का दबदबा रहा साथ ही सारण भी रहे विजेता ।
आज खेले गए मैचों के परिणाम और हर मैच के बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर इस प्रकार रहे:-

मैच 7
सिवान टाइटंस VS सीतामढ़ी सेंटिनलस
40 पॉइंट्स 25 पॉइंट्स
विजेता :- सिवान टाइटंस
बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस)
बेस्ट डिफेंडर :- आयुषी कुमारी ( सीतामढ़ी सेंटिनलस)

मैच 8
सारण स्ट्राइकर्स VS पटना पेलिकन्स
43 पॉइंट्स 18 पॉइंट्स
विजेता :- सारण स्ट्राइकर्स
बेस्ट रेडर :- मुस्कान ( सारण स्ट्राइकर्स)
बेस्ट डिफेंडर :- अनुष्का ( सारण स्ट्राइकर्स)

मैच 9
मगध वॉरियर्स VS नालंदा निंजास
34 पॉइंट्स 21 पॉइंट्स
विजेता :- मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर :- प्रतिभा कुमारी ( नालंदा निंजास)
बेस्ट डिफेंडर :- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स )

मैच 10
सिवान टाइटंस VS पटना पेलिकन्स
48 पॉइंट्स 20 पॉइंट्स

विजेता :- सिवान टाइटंस
बेस्ट रेडर :- इंदु कुमारी ( सिवान टाइटंस )
बेस्ट डिफेंडर :- अंकु कुमारी ( पटना पेलिकन्स )

मैच 11
सीतामढ़ी सेंटिनलस VS मगध वॉरियर्स
18 पॉइंट्स 36 पॉइंट्स

विजेता :- मगध वॉरियर्स
बेस्ट रेडर :- नैंसी प्रिया ( मगध वॉरियर्स )
बेस्ट डिफेंडर :- ऋचा कुमारी ( सीतामढ़ी सेंटिनलस )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!