अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने व बेचने के आरोप में 29 को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की रात जिले के अलग अलग स्थानों से शराब पीने व शराब के साथ 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 24 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। 5 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमे कुछ को मोटरसाइकिल से शराब ले जाते पकड़ा गया। दो लोगों को रामपुर चेक पोस्ट से 19 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। वही कार से एक बोतल शराब ले जाते हुए एक युवक को पकड़ा गया। उत्पाद अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत अलग अलग स्थानों में कार्रवाई की गई। पकड़े 29 लोगों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसमे 5 लोगों को जेल भेज दिया गया। टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष राम विनय सिंह अवर निरीक्षक उत्पाद विकास कुमार सिन्हा सहित उत्पाद बल शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button