25 रूपए फीस में ही 25 वर्षों से मरीजों का पटना में इलाज कर रहे हैं चिकित्सक…

पटना बिहार आज के युग में चिकित्सक प्राइवेट क्लीनिक चला रहा हो, या सरकारी कार्य कर रहा हो, प्रत्येक स्थानो पर अधिकांश चिकित्सक मरीजों का लूटने में ही मशगूल दिखते है।लेकिन इस कलयुग में भी एक ऐसे MBBS चिकित्सक है जो मरीजों को लूटने की बजाय स्वयं एवं अपने परिवार के सारे ऐशो-आराम को त्याग कर मात्र 25 रूपए में मरीजों का इलाज करते रहे हैं।वह भी यह नेक समाज सेवी कार्य सेवा की भावना से आज से नहीं बल्कि 25 सालो सेे लगातार कर रहे हैं।इसलिए अब आपके मन में भी यह उत्सुकता के साथ जानने का ख्याल तो आने ही लगा होगा कि ऐसा महान डाॅक्टर कौन है ? जो आज इस कलयुग में भी पीड़ित मरीजों से लूट-खसोट के बजाए मात्र 25 रूपए सेवा शुल्क के नाम पर राशि लेकर मरीजों का इलाज कर रहे है।तो आप भी जान ले कि इस महान डाॅक्टर का नाम है अरविंद कुमार सिंह है।इनका निजी क्लीनिक राजधानी पटना स्थित कदमकुआं मुहल्ले में एक छोटे से कमरे में है।इनके कमरे में एक टेबल, एक पंखा, एक LED, बेंच और कुछ कुर्सियां रखी हैं।इस क्लीनिक में एक अलमारी भी रखी हुई है जिसमें कुछ दवाईयां और किताबें हैं।कमरे के अंदर 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।प्रत्येक दिन सुबह-शाम मरीजों की भीड़ लगी रहती है। महान चिकित्सक से जब पूछा गया कि आपके क्लीनिक खोलने का क्या उद्देश्य है ? तब जवाब देते हुए डाॅक्टर साहब ने कहा कि हमारे क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य सस्ते दामों में गरीबों का बेहतर इलाज, साथ ही साथ कम दामो में बिमारी पकड़ में आ जाए।यही मेरा असली प्राथमिकता है।पूछे जाने पर बताया कि मरीजों का नि:शुल्क इलाज इसलिए नहीं करते ताकि मरीजों को ही फिर इलाज पर भरोसा नहीं हो पाएगा कि मेरा बेहतर इलाज हो रहा है। डाॅ0 ने अपना MBBS की डिग्री एम0जी0एम0 काॅलेज जमशेदपुर से और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री पटना मेडिकल काॅलेज से प्राप्त की है।यह फिजिशियन चिकित्सक हैं।प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों का सेवा भावना से इलाज कर रहे हैं।2019 में पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH से एसोसिएट प्रोफेसर के रुप में रिटायर भी हो चुके हैं।अब वे अपने मरीजों को पूरा समय बेफिक्र होकर देने में ही मशगूल दिख रहे हैं।
रिपोर्ट-अजय कुमार पांडे/अनुभव रंजन


