किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 23 युवकों को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गा पूजा के दौरान बुधवार की रात उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 23 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। सभी को फरिंगगोला, गलगलिया व रामपुर चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। पकड़े लोगों में पवन क्षेत्री, सेलिबोंग माटिगारा, अजित साह, फरिंगगोला, भोला कुमार राय, फरिंगगोला, राजीव, सपना सरकार, सुबीर, कारणदिघी, यूसुफ अंसारी, चाकुलिया, राजकुमार कुंडू, मालदा, शिवनारायण यादव, क़ुर्लिकोट, शंकर दास, पोठिया, दीपक कुमार दास, विकास, बेलबारी, अजित मंडल, राजकुमार भगत, भुट्टीझाड़ी, अशोक कुमार, चोपड़ा, अबाजूल आलम शमशेर आलम, ठाकुरगंज, टिंकू कुमार गलगलिया, सुमन सरकार लोढाबारी का रहने वाला है। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे।
सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। इनमे कुछ लोग बंगाल से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।