प्रमुख खबरेंराजनीति

2025 राजनीतिक संघर्ष और संगठन की मजबूती का वर्ष होगा।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बिहार की आम जनता को नये साल 2025 की बधाई एवं शुभकानाएं दी है। उन्होंने कहा कि 2024 जन संघर्ष का वर्ष रहा और राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा साल भर चलाये गए आंदोलनों में बिहार के आम अवाम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी संघर्ष को सफल बनाने तथा आंदोलनों में शामिल होने के लिए पार्टी के आम कार्यकर्ताओं, शुभ चिंतकों के साथ राज्य के आम जनता को बधाई।
भाकपा राज्य सचिव ने बयान जारी कर कहा कि 2025 राजनीतिक संघर्ष और संगठन की मजबूती का वर्ष होगा। नए साल में संगठन को मजबूत किया जाएगा और जनता के सवालों को लेकर जन संघर्ष तेज किए जाएंगे। पार्टी के शाखा से लेकर राज्य सम्मेलन तक आयोजित किये जायेंगे। सीपीआई का 25 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन भी सितंबर महीने में चंडीगढ़ में आयोजित है। सभी सांगठनिक सम्मेलन पार्टी शताब्दी वर्ष को समर्पित होगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजबूती से बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बिहार की जनता बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। बिहार की जन विरोधी जदयू-भाजपा सरकार की विदाई तय है। इस दिशा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!