ताजा खबर
14वी हॉकी बिहार सब जूनियर मैन स्टेट चैंपियनशिप जो की सिवान में 6 नंबर से 9 नंबर 2024 तक आयोजित है।…

नीलेंदु कुमार झा/8 नवंबर को सेमीफाइनल कुल 2 मैच हुआ जिसमे सहरसा ने दूसरा सेमीफाइनल मैच पटना के साथ खेला गया जिसमें सहरसा ने पटना को 2 – 1 से पराजित करते हुए फाइनल में परवेश किया।जिसमे पहला गोल आदित्य राज और दूसरा गोल आशुतोष कुमार वर्मा ने किया। इसी के साथ सहरसा ने विजय हासिल किया। इसमें टीम मैनेजर के रूप में रिशु राज और कोच अंकित कुमार के देख रेख में सहरसा जीत की ओर कदम बढ़ा रही है।
ये सभी बात की जानकारी हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा को ऑफिसियल के रूप में सिवान में पोस्टेड मो० मुस्तकीम ने दिया।
इसी के साथ हॉकी सहरसा के सचिव ने अध्यक्ष डॉ० अजय कुमार सिंह और हॉकी सहरसा के अन्य मेंबर को जानकारी दी जिसके साथ सभी ने खुशी जाहिर करते हुए।
सभी खिलाड़ी को बधाई और शुभकामनाएं दिये।


