ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई।

किशनगंज-ठाकुरगंज/सुमित राज यादव, ठाकुरगंज संविधान निर्माता देश के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित ठाकुरगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने बाबा साहेब की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उपस्थित अतिथि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी देश के संविधान निर्माता थे और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। इनका जन्म 14 अप्रैल 1891 महू मध्यप्रदेश में हुआ। श्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन चलाया। वे दलितों, पिछड़ों के नेता के रूप में लोकप्रियता हासिल किए औऱ सराहनीय कार्य किये। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। मौके पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार पासवान, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, छात्र नेता प्रशांत पटेल, परमजीत मंडल, लालू पासवान, रामकरण सिंह, कृष्णा पासवान, बिटटू कुमार पासवान, अशोक साहा, रमन चौधरी, संजित राय, विश्वजीत दास गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश पंडित आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!