ब्रेकिंग न्यूज़

13-09-2020 (रविवार) को फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य के सभी भाइयों, बहनों, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं बिहार नागरिको को फेसबुक संवाद के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से रूबरू करते हुए।।……….

रणजीत कुमार सिन्हा 13-09-2020 (रविवार) को फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य के सभी भाइयों, बहनों, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं बिहार नागरिको को फेसबुक संवाद के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से रूबरू करते हुए कहा कि
आप सभी का अपार प्रेम, प्यार, स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। आपका आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। यदि इसी प्रकार आपका प्रेम एवं प्यार, सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहा तो हम हर चुनौती का सामना कर सकेगें, एवं उसका साकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक लाइव में आपकी रूचि का ही फल है कि हम सरकार की उपलब्धियों को सामान्य जन तक पहुँचाने में सफलता मिल रही है। आम जनता अब जागरूक होकर अपने अधिकार को समझने लगे हैं और अपना हक एवं हिस्सा लेने में कामयाब हो रहे हैं।
सरकार की इतनी उपलब्धि के बाद भी हमारे विरोधी दलो के नेता सिर्फ आरोप एवं आलोचना करते हैं। मैं मानता हूँ कि आलोचना करना उनका कार्य हैं, लेकिन जो अच्छे कार्य हैं उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए। मैं तो चुनौती एवं पूर्ण दावे के साथ यह कह सकता हूँ कि इस राज्य में एक भी घर अथवा परिवार ऐसा नहीं है जिसे सरकारी लाभ न मिला हो। आपने देखा कि बिहार में 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्डधारियों को 5 महीने तक निःशुल्क 5 किलो अनाज एवं 1 किलो दाल उपलब्ध करायी गयी है साथ ही साथ 1 करोड़ 42 लाख लोगों को उनके खाते में 1-1 हजार रूपया भेजा भी गया है।राज़ज्य के सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी जा रही है, मध्यान भोजन योजना का लाभ मिल रहा है। पोशाक हेतु एवं साइकिल हेतु सभी छात्र-छात्राओं को राशि दी जा रही है। इतना ही नहीं मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने राज्य में जो एक मानक स्थापित किया है दूसरों के लिए वह अनुकरणीय है। त्रिस्तरीय पंचायत ने महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण, नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम की स्वीकृति में प्राथमिकता, आशा दीदी की नियुक्ति, 10 लाख स्वयं सहायता समूह का गठन, 1 करोड़ 68 लाख घरों में शौचालय निर्माण, हर घर में बिजली, हर घर में नल का जल, हर गली का पक्कीकरण, तालाब, पईन, पोखर, आहर, चेकडैम की सफाई एवं उसका निर्माण, पशु शेड, बकरी शेड इत्यादि के निर्माण में सरकार ने एक लम्बी रेखा खींच दी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गंत वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 11 लाख 76 हजार 617 आवास के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसमें लगभग 9 लाख आवास पूर्ण किये जा चुके हैं। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 13 लाख 2 हजार 259 आवास के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें लगभग 3 लाख 31 हजार 59 आवास पूर्ण किये जा चुके हैं शेष आवास निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 7 लाख 82 हजार 102 आवास के निर्माण का लक्ष्य है इस दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।
मनेरगा से वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध में मा0 मंत्री ने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 17 लाख 539 पौधा लगाने का लक्ष्य है जिसके विरूद्ध लक्ष्य का लगभग 104 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करते हुए 1 करोड़ 17 लाख 74 हजार 104 पौधे लगाये जा चुके हैं। राज्य में गया, रोहतास, पश्चिमी चम्पारण एवं समस्तीपुर ऐसे जिले जहाँ सर्वाधिक पौधे लगाये गये हैं। राज्य के 27 जिलो ने पौधारोपण में 100 प्रतिशत या उससे अधिक का लक्ष्य प्राप्त किया है। इन पौधों के संरक्षण हेतु 4 हजार 377 हैंड पम्प लगाये गये हैं, तथा 786 टैंकर ट्रॉली उपलब्ध कराये जा चुके हैं। नालन्दा जिला में मनरेगा से 3 लाख 7 हजार 800 पौधारोपण का लक्ष्य था इसके विरूद्ध 3 लाख 19 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button